{"_id":"6a0752e6f0ceea0f1c0fa360","slug":"bike-riders-fired-at-the-car-rider-ran-away-leaving-the-bag-on-the-spot-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-154669-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बाइक सवारों ने कार सवार पर की फायरिंग, मौके पर बैग छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बाइक सवारों ने कार सवार पर की फायरिंग, मौके पर बैग छोड़कर भागे
विज्ञापन
ककोड़ फायरिंग की सूचना पर पहुंचे एसएसपी घटना की जानकारी लेते हुए। संवाद
ककोड़। कस्बे की सैनी मार्केट में बाइक सवार बदमाशों ने थाना क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जितेंद्र की कार पर फायरिंग कर दी। जिससे बाजार में भगदड़ मच गई। जितेंद्र के जवाबी फायरिंग करने पर हमलावार मौके पर बैग छोड़कर फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर एसएसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच करते हुए घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने पांच नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
पीड़ित जितेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 12 बजे वह कस्बे में सैनी मार्केट में बॉबी की दुकान से मोबाइल खरीदने आए थे। जैसे ही वह दुकान के सामने पहुंचे तो दो बाइक पर सवार छह हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने उन पर नौ राउंड फायरिंग की। बचाव में उन्होंने बदमाशों पर अपनी लाइसेंसी राइफल से दो राउंड फायर किए। जिसके चलते बदमाश मौके से भाग गए।
बाजार में अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। वहीं, एसएसपी समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए घटना के बारे में जानकारी ली। मौके से पुलिस को खोखे मिले हैं।
विज्ञापन
कोट
जांच के दौरान पुरानी रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। मौके से मिले बैग में कुछ कागजात मिले हैं। वहीं, कुछ खोखे बरामद हुए हैं। पीड़ित ने पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भास्कर कुमार मिश्रा, सीओ सिकंदराबाद