फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Big action by Bulandshahr police 601 NBW warrants arrested in seven days

बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात दिन में पकड़े 601 NBW वारंटी, नगर कोतवाली ने सबसे ज्यादा 111 आरोपी पकड़े

Thu, 29 May 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 May 2025 05:18 PM IST
सार

अभियान के दौरान नगर पुलिस ने सर्वाधिक 111 वांछित-वारंटी गिरफ्तार किए हैं।सभी आरोपियों का गिरफ्तारी के बाद चालान किया गया। बताया कि यह अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलाया जाता रहेगा। 

विज्ञापन
Big action by Bulandshahr police 601 NBW warrants arrested in seven days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बुलंदशहर पुलिस ने सात दिवसीय अभियान चलाकर 601 गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लयू) वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सर्वाधिक 111 आरोपी नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया। यह अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में 22 मई से 28 मई की रात तक वांछित-वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया था। उनके निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया और वांछित-वारंटियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगर पुलिस ने सर्वाधिक 111, कोतवाली देहात पुलिस ने 67, औरंगाबाद पुलिस ने 18, अगौता पुलिस ने 9, सिकंदराबाद पुलिस ने 46, गुलावठी पुलिस ने 76, चोला पुलिस ने 8, स्याना पुलिस ने 77, नरसेना पुलिस ने 33, खानपुर पुलिस ने 37, बीबीनगर पुलिस ने 10, खुर्जानगर पुलिस ने 18, खुर्जा देहात पुलिस ने 6, अरनियां पुलिस ने 1, जहांगीरपुर पुलिस ने 1, शिकारपुर पुलिस ने 13, पहासू पुलिस ने 2, अहमदगढ़ पुलिस ने 7, सलेमपुर पुलिस ने 3, अनूपशहर पुलिस ने 13, डिबाई पुलिस ने 19, छतारी पुलिस ने 13, नरौरा पुलिस ने 2 एवं रामघाट पुलिस ने 11 वांछित-वारंटी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपियों का गिरफ्तारी के बाद चालान किया गया। बताया कि यह अभियान भविष्य में भी समय-समय पर चलाया जाता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed