फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bhakiyu staged a sit-in at Chola power station over problems, submitted a memorandum

Bulandshahar News: समस्याओं को लेकर भाकियू का चोला बिजलीघर पर धरना, सौंपा ज्ञापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu staged a sit-in at Chola power station over problems, submitted a memorandum
चोला धरने पर बैठे किसान। संवाद
चोला। चोला बिजलीघर पर किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता बुधवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा। किसानों के बीच एसडीओ मौके पर पहुंचे और उन्होंने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ही धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बिजलीघर पर धरने पर बैठे क्षेत्र के किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि जर्जर बिजली की लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। उनकी मांग है कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए और नई लाइनों के नीचे सुरक्षा जाल लगाए जाए। इसके साथ उन्होंने ऊर्जा निगम के कर्मचारियों पर समस्या समाधान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, किसानों के बीच ऊर्जा निगम के एसडीओ ककोड़ तेजपाल सिंह पहुंचे और समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों न उन्हें अपनी मांग का ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने किसानों की उचित मांगों का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। धरने में भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह धनौरा, युवा प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष सिकंदराबाद राहुल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदराबाद दुष्यंत चौधरी, गांव अध्यक्ष कौंदू चौधरी बीरपाल सिंह, गांव अध्यक्ष बंचावली अजयवीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सौरभ सिंह और जिला संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ बब्लू सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed