फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   B.Ed entrance exam will be held at five centers

भारतीय सेना को सपनों में भी याद करेगा पाक : डीके शर्मा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam will be held at five centers
नगर में तिरंगा यात्रा निकालते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा व अन्य भाजपा कार्यकर्ता। स
बुलंदशहर/नरौरा/स्याना। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में बिना घुसे जो तांडव मचाया है, उससे पाक के सपने में भी भारतीय सेना ही दिखाई देगी। सेना का यह साहस देखकर साफ है कि देश के लिए जवान अपनी जान की चिंता नहीं करते हैं। यह बातें सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा ने नगर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहकारी बैंक से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। बैंक के अध्यक्ष डीके शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी मुश्किल स्थिति से लड़ने में पूरी तरह सक्षम है। सेना के साहस के दम पर पाकिस्तान अभी तक सदमे में है कि आखिर बिना सीमा पार किए भारतीय सेना ने कैसे उन्हें धूल चटा दी।
विज्ञापन

बैंक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होकर बैंक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में हरीश चंद्र, विजेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा उर्फ टीटू, नमन बंसल, नरेंद्र नोविल, रवि शर्मा, जय भगवान त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नगर के लाल तालाब क्षेत्र स्थित गुरुद्वारे से भाजपा के अग्रसेन मंडल अध्यक्ष बिल्लू पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। बिल्लू पंडित ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाए थे पाकिस्तान को हराकर सेना ने उन पर मुहर लगा दी है। नगर के विभिन्न बाजारों से होकर निकाली गई तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
नरौरा में भारतीय सेवा के शौर्य के प्रतीक ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में क्षेत्रीय विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में जरगवां में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर बाजार से होते हुए फौजी चौराहा पर पहुंचकर संपन्न हुई। बाजार में तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा के व्यापारियों ने जगह जगह स्वागत किया गया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनार सिंह राजपूत, प्रधान वीरपाल सिंह यादव, गजराज सिंह, सोमेंद्र सिंह राजपूत, विकास अग्रवाल, रघुराज सिंह, मनोज कुमार, सुधीर राजपूत, नरेश राजपूत, मंगल राजपूत, योगेश कुमार मौजूद रहे।
स्याना में तिरंगा यात्रा स्टेट हाईवे मार्ग स्थित बाबूजी कल्याण सिंह पार्क से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबूजी कल्याण सिंह पार्क पर ही आकर समाप्त हुई। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्कूली छात्रों ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया।
भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उद्घोष से नगर गूंज उठा। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन हाल ही में भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने अपने शौर्य व ताकत को दिखाया है। पहलगाम हमले का बदला हमारे सैनिकों ने लिया है।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी, सांसद प्रतिनिधि विजय लोधी, वैभव रस्तौगी, ललित त्रिवेदी, पंकज अग्रवाल, नीरज चौधरी, डॉ संजय श्रोत्रिय व विकास गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed