{"_id":"68164eda8aea50ab76090671","slug":"bar-elections-babita-rani-becomes-senior-vice-president-seema-and-lokesh-crowned-junior-vice-president-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-133421-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव : बबीता रानी बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा और लोकेश को कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार चुनाव : बबीता रानी बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा और लोकेश को कनिष्ठ उपाध्यक्ष का ताज
विज्ञापन
डिस्टि्रक बार एसोसिएशन के चुने गए अध्यक्ष एडवोकेट सुमन सिंह राघव का स्वागत करते समर्थक। स्रोत:
बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एल्डर्स कमेटी ने शनिवार को 17 अप्रैल को हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मतदान में विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता बबीता रानी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अधिवक्ता सीमा और लोकेश को विजयी घोषित किया गया। अध्यक्ष और महासचिव पद के विजेताओं की घोषणा 17 को ही कर दी गई थी।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया था लेकिन उसी दिन कोर्ट ने कमेटी को अपूर्ण बताते हुए चुनाव निरस्त कर दिया था। इसलिए परिणामों की घोषणा नहीं की गई थी। एडवोकेट सुमन सिंह राघव ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाते हुए परिणाम घोषित करने का आदेश दिया।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि 17 को ही सुमन सिंह राघव को अध्यक्ष, अमित चौहान को महासचिव घोषित कर दिया गया था। वहीं, अब बबीता रानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सीमा सिंह और लोकेश वर्मा को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, मनीष मित्तल कोषाध्यक्ष, निर्देश कुमारी, हर्षित अग्रवाल और अजय कुमार को सहसचिव निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा धर्मेंद्र सिंह, नवीन मित्तल, बिजेन्द्र सिंह, तरीकत अली, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार को वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और धर्मेंद्र गौड़, सोहनपाल, अमन गुप्ता, सुरेश गौतम, रामेश्वर सिंह और अजनान खान को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य विजयी घोषित किया गया है।
इस अवसर पर कमेटी सदस्य महावीर प्रसाद, गजराज सिंह वर्मा, रूकन सिंह पायल, राम सिंह सिरोही, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राणा, कौशलेंद्र सिंह, पवन सिंह, सतीश सिंह, बिजेंद्र पाल सिंह तिबडा, प्रताप सिंह, हर्ष वर्धन दीक्षित, बिजेंद्र सिंह, सरफराज, अरुण सिंह, मुकेश कुमार लाल, रविंद्र सिंह, प्रवीन सिंह समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।