फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Banks open on holiday; transactions worth 250 crore recorded.

Bulandshahar News: अवकाश के दिन खुले बैंक, 250 करोड़ का हुआ लेनदेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Banks open on holiday; transactions worth 250 crore recorded.
खुर्ला के पीएनबी बैंक शाखा में खड़े लोग। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा। सोमवार से यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले तीन दिवसीय हड़ताल शुरू होगी। इससे पूर्व आरबीआई के आदेश पर रविवार को अवकाश के दिन जिलेभर की सभी 309 बैंक शाखाएं खोली गईं। इन सभी में आम दिनों की तरह ग्राहक जमा और निकासी कराने के लिए पहुंचे। देर शाम तक जिलेभर के बैंकों में करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल को देखते हुए व्यापारी और आमजन को राहत देने के लिए रविवार को सभी बैंक शाखाएं खुलीं। वहीं, एटीएम में भी पर्याप्त धनराशि रखवाई गई। जिससे हड़ताल के चलते ग्राहकों को परेशानी न हो। कुछ लोगों ने रविवार को बैंक पहुंच जरूरी कार्य निपटाए। तन्मय व प्रज्वल ने बताया कि वह नौकरी करते हैं। रविवार को कंपनी का अवकाश था, बैंक खुले तो खाते से संबंधित जानकारी व केवाईसी कराने पहुंचे। यूएफबीयू के जिला संयोजक तरुणवीर सिंह तोमर ने कहा कि हड़ताल से पूर्व रविवार को सभी बैंक कर्मी अपने-अपने कार्य में जुटे रहे। पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था को लागू करने के लिए सोमवार को यमुनापुरम स्थित पीएनबी के मंडल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


--कोट
जिले के सभी बैंकों में करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन होने का अनुमान है। साथ ही खाली चल रहे एटीएम में भी धनराशि रखवा दी गई है। जिससे हड़ताल के दौरान ग्राहकों को परेशानी न हो। हड़ताल के दौरान ग्राहक सेवा केंद्र, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी और कारोबार कॉरेस्पोंडेंट जैसी वैकल्पिक सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। - धीरज कुमार झा, अग्रणी जिला प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed