फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Ban on doctors' leave

Bulandshahar News: चिकित्सकों की छुट्टियों पर लगी रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान लगातार भारत पर बमबारी कर रहा है। ऐसे में आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले में सीएमओ ने चिकित्सक और स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी सरकारी चिकित्सालयों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने और चिकित्सक, फार्मासिस्ट एवं पैरामेडिकल स्टाफ को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ जाने से जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने सभी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की छट्टिया रद्द कर दी हैं। साथ ही सभी चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्साधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे देने के निर्देश दिए गए हैं। इमरजेंसी में चिकित्सक के साथ पर्याप्त स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए हैं। बिना उचित कारण के किसी को भी मुख्यालय न छोड़ने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के लिए जिला समन्वयक से संपर्क बनाए रखने को कहा है। बताया कि सरकारी के अलावा पंजीकृत निजी अस्पतालों में भी आपात स्थिति देखते हुए बेड आरक्षित करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed