फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bajrang Dal protests against Mewat incident, effigy burnt

Bulandshahar News: मेवात की घटना के विरोध में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal protests against Mewat incident, effigy burnt
मेवात के नूंह में हुई घटना के विरोध में जिहाद व आतंकवाद के विरुद्ध पुतला लेकर खड़े बजरंग दल के
बुलंदशहर/खुर्जा। हरियाणा के मेवात में ब्रजमंडल की यात्रा पर पथराव के बाद हुए बवाल के खिलाफ बुधवार को जिले भर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। पुलिस की सख्ती के चलते काला आम चौराहा पर पुतला नहीं फूंक पाए। बाद में अंबर सिनेमा मार्ग पर जेहादियों और आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के काला आम चौराहे पर बजरंग दल के जिला संयोजक अमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। खुर्जा अड्डा स्थित कार्यालय से रैली निकालते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता नगर के काला आम पहुंचे और जेहादियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिला संयोजक ने कहा कि हरियाणा में प्रति वर्ष ब्रजमंडल की यात्रा निकाली जाती है। हरियाणा के मेवात के नूंह क्षेत्र में जेहादियों ने न केवल यात्रा को रोका बल्कि एकत्रित होकर यात्रा पर पथराव भी किया, जिससे पूरे देश में हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके बाद आरोपियों ने हरियाणा राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न केवल भक्तों के साथ अभद्रता की बल्कि उनके सामान को भी लूटा है, जिससे अब हिंदू खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं की रैली के साथ बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। जब कार्यकर्ताओं ने काला आम पर जेहादियों का पुतला फूंकने का प्रयास किया तो एएसपी ने उन्हें रोक दिया। काफी समझाने के बाद बजरंग दल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए अपने कार्यालय को लौट गए। उसके बाद उन्होंने दोपहर में अंबर सिनेमा मार्ग पर जेहादियों और आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन








खुर्जा में जेवर अड्डे पर प्रदर्शन कर फूंका पुतला

खुर्जा। हरियाणा के नूंह में हुए बवाल और मारपीट के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने जेवर अड्डा पर प्रदर्शन करते हुए जिहाद का पुतला फूंका। विहिप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंदिर में तोड़-फोड़ की और पुजारियों के साथ मारपीट की। ऐसे में केंद्र सरकार को मामले को गंभीरता से लेना चाहिये। उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। एनएसए के साथ-साथ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मुकदमा होना चाहिए। इसके अलावा घटना में पीड़ित लोगों को उपचार में आर्थिक मदद और मुआवजा मिलना चाहिए। मांगों को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद एडीएम वित्त विवेक मिश्र, एसपी देहात बीबी चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने पर प्रदर्शनकारी गांधी रोड पर प्रदर्शन रैली निकालते हुए कालेज रोड पहुंचे और वहां कार्यालय पर जिहाद के नाम का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सोलंकी, हरिओम नागर, विराट ठाकुर, मनोज, पार्थ, नितिन पंडित, हिमांशु, नितिन, मनोज, दुष्यंत, सचिन कुमार, शिवकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे यातायात रहा प्रभावित

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के प्रदर्शन के दौरान सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक शहर में यातायात प्रभावित रहा। जेवर अड्डा पर कार्यकर्ताओं के धरने के कारण कचहरी रोड, जंक्शन रोड और गांधी रोड पर वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने सावधानी के साथ वाहनों का निकालना शुरू किया। हालांकि जाम की स्थिति नहीं बनी।
आज डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे विहिप कार्यकर्ता
विहिप के पदाधिकारियों द्वारा बृहस्पतिवार को डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी देवेश उपाध्याय ने बताया कि संगठन की ओर से पूरे देश में हरियाणा के मेवात और मणिपुर में हुई हिंसा के विरोध में ज्ञापन दिया जाएगा, साथ ही मृतकों के परिजनों को एक करोड़ और घायलों को 50-50 लाख का मुआवजा देने की मांग की जाएगी।





मेवात में बवाल के बाद जिले में अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर भी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य है। - चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम




सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सभी थानों और चौकियों की पुलिस को अलर्ट पर रखा है, विशेषकर अन्य जिलों की सीमाओं से लगे थानों और चौकियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed