फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bad roads, the stones will come across Kanvdiee

सड़कें खराब, कंकड़-पत्थरों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये

Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Bad roads, the stones will come across Kanvdiee
रोड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बम-बम भोले की आवाज लगाते हुए कावंडियों के पैरों को कष्ट झेलना होगा। कांवड़ रूट की सड़कें जर्जर होने के कारण शिवभक्तों को काफी परेशानी होगी। हालांकि शिवभक्तों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन लगा हुआ है। अहार क्षेत्र के महादेव मंदिर पर लगने वाले फाल्गुनी मेला में भगवान आशुतोष के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का क्षेत्र में आगमन शुरू हो गया है।

मार्ग की जर्जर हालत उनके लिए मुसीबत बन रही है।  जहांगीराबाद-जटवाई, जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग की जर्जर हालत प्रशासनिक इंतजामों को मुंह चिढ़ा रही है। बुलंदशहर की सीमा से जहांगीराबाद की सीमा में घुसने से लगभग तीन किमी पहले से ही गहरे गड्ढे और नुकीले पत्थर श्रद्धालुओं की राह में शूल बन रहे हैं। शनिवार से कांवड़ियों का इस मार्ग से आगमन शुरू हो गया।
विज्ञापन


महादेव मंदिर पर फाल्गुनी मेला 21 से 24 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए मंदिर कमेटी व प्रशासन जोरशोर से लगा हुआ है, लेकिन अभी तक मार्ग को दुरुस्त कराने का कोई इंतजाम नहीं है। लोगों ने मार्ग के गड्ढे भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अनूपशहर गंगातट पर 21 फरवरी से शुरू हो रहे कांवड़ मेला में आने वाले शिवभक्तो को अनूपशहर बुलंदशहर व अहार रोड गंगापुल मार्ग पर जर्जर सड़क के चलते दिक्कत होगी। अनूपशहर बाईपास, बुलंदशहर बस स्टैंड से करनपुर, करनपुर बिजलीघर के सामने, दुगरऊ, दुगरऊ पैट्रोल पंप के पास, अनीवास, सुनाई, तौली,जटवाई आदि जगहों पर सड़क टूटी हुई है। अनूपशहर-अहार रोड व गंगापुल मार्ग की सड़क भी खस्ताहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed