{"_id":"57d062d44f1c1b6474317dd7","slug":"azam-s-estranged-bjp-fierce-lyrics","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के बिगड़े बोल से भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के बिगड़े बोल से भड़के भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Sep 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
political
- फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के संबंध में दिए गए बयान के खिलाफ भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अंसारी रोड स्थित अंबेडकर चौक पर आजम खान पुतला फूंका। साथ ही राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री आजम खान द्वारा बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी से भाजपाई भड़क उठे। कार्यकर्ता कालाआम स्थित एक होटल पर एकत्रित हुए। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही और जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री आजम खान के बयान का विरोध किया।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री के पुतले की शवयात्रा नगर क्षेत्र में निकाली गई। भाजपाइयों ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अंसारी रोड स्थित अंबेडकर चौक पर कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन
इसके बाद जुलूस के रूप में भाजपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल के नाम ज्ञापन में भाजपाइयों ने कैबिनेट मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। इस दौरान विधायक होराम सिंह, लक्ष्मीराज, मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, बिजेंद्र खटीक मौजूद रहे।