{"_id":"58a347f24f1c1b5f7ed85ab6","slug":"atul-and-multipurpose-robot-built-by-nishant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल और निशांत ने बनाया मल्टीपरपज़ रोबोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल और निशांत ने बनाया मल्टीपरपज़ रोबोट
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डेल्टा रोबोट बनाने वाले अतुल और निशांत।
- फोटो : ब्यूरो
मोहल्ला सांठा में रहने वाले छात्र अतुल और निशांत ने ऐसा रोबोट बनाने में सफलता हासिल की है जो कई काम कर सकता है। 100 किलो भार उठा सकता है। तार काट सकता है। साथ ही यह डांस भी कर सकता है। इसका नाम डेल्टा रोबोट रखा है और यह लैपटॉप से कंट्रोल होता है।
विज्ञापन
अतुल सेंट आरजे पब्लिक स्कूल में 11वीं और निशांत रैनेसा स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। अतुल के पिता सुनील कुमार पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी हैं और मां सुमन देवी गृहणी है। वहीं निशांत के पिता कृष्णकांत शर्मा एक बीमा कंपनी में एजेंट हैं और मां संतोष शर्मा गृहणी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस डेल्टा रोबोट की खास बात यह है कि वह तार काट सकता है। इसमें मेडल ह्यूमन टच सेंसर और लेजर लगाई गई है। खास बात यह है कि उन्होंने इसमें साइकिल की चेन से अंगुली बनाई है, जबकि दूसरे रोबोट में थ्री-डी प्रिंटर से प्रिंट अंगुली लगाई जाती हैं। इसकी मदद से रोबोट आसानी से कई तरह का सामान जैसे गेंद आदि पकड़ सकता है।
विज्ञापन
दोनों छात्रों ने बताया कि उनकी मदद परिवार के साथ-साथ अध्यापक सुरेंद्र कुमार और मामा प्रेेम अवतार शर्मा ने की।