फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   attack on hazi yunus case

नावेद के खिलाफ नहीं मिले सुबूत, हाजी यूनुस पर हमले में था नामजद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:20 PM IST
विज्ञापन
attack on hazi yunus case
नावेद के खिलाफ नहीं मिले सुबूत, हाजी यूनुस पर हमले में था नामजद
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक नामजद आरोपी नावेद की नामजदगी को कोई सुबूत पुलिस को नहीं मिला है। नावेद की नामजदगी शुरूआत से ही संदिग्ध नजर आ रही थी। अभी तक की जांच में नावेद का अन्य आरोपियों के साथ कोई भी तालमेल सामने नहीं आया है। इसी के चलते उसका नाम इनामियों की लिस्ट से भी हटा दिया गया है। अन्य फरार नामजद आरोपी अब भी पुलिस के चंगुल से दूर हैं।
पांच दिसंबर 2021 को रालोद नेता हाजी यूनुस पर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर यूनुस को मौत के घाट उतारने की कोशिश की। लेकिन, घटना में हाजी यूनुस बाल-बाल बच गए। हालांकि उनके एक साथी की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। कोतवाली देहात में हाजी यूनुस की ओर से अपने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के चार पुत्र अनस, जैद, दानिश और असद समेत नावेद, हारिस और अन्य अज्ञात शूटरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी अनस के जेल में बंद होने के चलते उसे छोड़कर अन्य फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया था। वहीं, पुलिस की जांच में आरोपी नवेद के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। उसके न तो अन्य नामजद आरोपियों और शूटरों से कोई संबंध पाए गए हैं और न ही उसका घटना में शामिल होना पाया गया है। जांच में सामने आया है कि घटना के वक्त नावेद अपनी दुकान पर बैठा था। हाजी यूनुस से मुकदमेबाजी की पुरानी रंजिश के चलते उसका नाम केस में लिखवाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, पुलिस मामले में पांच शूटर्स को जेल भेज चुकी है। लेकिन, एक शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

इन पर है 25 हजार का इनाम
हाजी यूनुस पर हमले के मामले में चार अन्य आरोपी जैद, दानिश, असद और हारिस पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। इनमें से दो आरोपी विदेश भाग चुके हैं। हालांकि, अभी तक विदेश भागे दोनों आरोपियों के वापस लौटने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस जल्द ही उनकी पकड़ के लिए योजना बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हमले की घटना में नामजद आरोपी नावेद के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। उसके अन्य आरोपियों से भी कोई संबंध नहीं पाए गए हैं। इसके चलते उससे इनाम हटा दिया गया है। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed