{"_id":"6a92bced50e4317d9d02cd97","slug":"ground-report-on-local-issues-public-opinion-and-factors-shaping-the-2027-bilari-assembly-election-2026-08-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: बिलारी विधानसभा में किसके पक्ष में माहौल? किसानों और युवाओं ने बताए मुद्दे; देखें रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: बिलारी विधानसभा में किसके पक्ष में माहौल? किसानों और युवाओं ने बताए मुद्दे; देखें रिपोर्ट
Sat, 29 Aug 2026 04:35 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 29 Aug 2026 04:35 PM IST
सार
सत्ता का संग्राम: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बिलारी के सियासी माहौल और मतदाताओं की नब्ज टटोलने अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत क्षेत्र में पहुंची। अलग-अलग वर्गों से बातचीत में रोजगार, विकास, शिक्षा, सड़क, सुरक्षा और स्थानीय सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से सामने आए।
विज्ञापन
2022 के बाद बिलारी में कितना आया बदलाव
- फोटो : अमर उजाला GFX
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा समेत तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने सियासी समीकरण साधने और जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में बिलारी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के मन में इस समय क्या चल रहा है और आगामी चुनाव में उनके लिए सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं, इसे समझने के लिए अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत बिलारी पहुंची।
इस दौरान किसानों, महिलाओं, युवाओं, कारोबारियों और समाज के अन्य वर्गों के लोगों से सीधा संवाद किया गया। बातचीत में क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति के साथ रोजगार, सड़क, शिक्षा, सुरक्षा, साफ-सफाई और दूसरी स्थानीय समस्याओं पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। लोगों से यह भी जाना गया कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद क्षेत्र में उन्हें कितना बदलाव नजर आया और 2027 के चुनाव को लेकर उनकी क्या उम्मीदें हैं। पढ़िए पूरी खबर...

बिलारी के युवाओं का सबसे बड़ा मुद्दा क्या?
‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत बिलारी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से बातचीत की गई तो उन्होंने अपने मुद्दों और उम्मीदों को खुलकर सामने रखा। युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार सबसे प्रमुख मुद्दों में नजर आया। युवाओं ने क्षेत्र में बेहतर उच्च शिक्षा की सुविधाएं, सरकारी कॉलेज और रोजगार के अवसर बढ़ाने की जरूरत बताई। इसके अलावा खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम और बेहतर खेल सुविधाओं का मुद्दा भी सामने आया। युवाओं का कहना था कि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। खासकर जेन जी के युवाओं ने बदलते समय के साथ शिक्षा, रोजगार, तकनीकी कौशल और बेहतर अवसरों को जरूरी बताया।

बिलारी में एक ही परिवार के प्रतिनिधित्व से नाराजगी?
बिलारी विधानसभा में बीते पांच साल के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय मतदाताओं ने खुलकर अपनी राय रखी। क्षेत्र में सड़क, नाली, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं गिनाईं। कई मतदाता विधायक के कामकाज से नाराज नजर आए और उनका कहना था कि क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से अभी कई काम बाकी हैं। कुछ लोगों ने विधानसभा में हुए कार्यों की सराहना भी की, लेकिन साथ ही कई ऐसे मुद्दे बताए, जिन पर अब तक अपेक्षित काम नहीं हुआ। एक ही परिवार से लगातार प्रतिनिधित्व को लेकर भी कुछ मतदाताओं में नाराजगी नजर आई। लोगों ने बताया कि आगामी चुनाव में विकास कार्यों के साथ-साथ नए नेतृत्व और स्थानीय समस्याओं का समाधान भी उनके लिए अहम मुद्दा रहेगा।

बिलारी के किसानों का मूड क्या?
बिलारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से बात की गई तो उन्होंने खेती-किसानी से जुड़े कई अहम मुद्दे सामने रखे। किसानों ने खाद और बीज की उपलब्धता, फसलों की लागत और अनाज की बिक्री के लिए मंडी जैसी सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी। किसानों का कहना था कि खेती से जुड़ी व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत है, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने और खेती के लिए जरूरी सामान जुटाने में परेशानी न हो।

नट समाज के गांव में लोगों ने क्या बोला?
बिलारी विधानसभा क्षेत्र के नट समाज के गांवों में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर बात की। ग्रामीणों में क्षेत्रीय विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी नाराजगी नजर आई। लोगों ने गांव में सड़क, सफाई, बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही बच्चों की शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का मुद्दा भी प्रमुखता से सामने आया। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांवों की समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

बिलारी में किन मुद्दों पर वोट करेंगी महिलाएं?
बिलारी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने भी आगामी चुनाव को लेकर अपने मुद्दे सामने रखे। महिलाओं का कहना था कि क्षेत्र का विधायक ऐसा होना चाहिए जो शिक्षित हो और लोगों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान कराने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए और उनके निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। महिला सुरक्षा का मुद्दा भी बातचीत में प्रमुखता से सामने आया। महिलाओं ने कहा कि घर और बाहर उन्हें सुरक्षित माहौल मिलना जरूरी है।