{"_id":"66ddd7a584351fb39f08705c","slug":"asked-for-65-lakhs-in-dowry-if-not-given-then-thrown-out-of-the-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-121626-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दहेज में मांगे 65 लाख, न देने पर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दहेज में मांगे 65 लाख, न देने पर घर से निकाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। दहेज में 65 लाख रुपये न देने पर एक विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर की हरिएंक्लेव कॉलोनी निवासी बुलबुल ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि उनकी शादी 20 फरवरी 2022 को देहरादून निवासी पंकज के साथ हुई थी। पंकज राजकीय मेडिकल कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज में कभी 10 लाख तो कभी 65 लाख रुपये की मांग करते थे। दहेज की मांग को लेकर आए दिन घर में क्लेश होता था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद वह पति के साथ असम चली गई, लेकिन फिर भी आरोपी की प्रताड़ना कम नहीं हुई। इसके चलते समय-समय पर उनके मायके पक्ष की ओर से आरोपियों को धनराशि भी दी गई, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए।
आरोप है कि आरोपियों ने कुकर की सीटी में कुछ फंसाते हुए उसकी हत्या करने का भी प्रयास किया था। उन्होंने खुद को बचाने के लिए नौ फरवरी 2024 को असम पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने वहां से उन्हें निकाला और मायके भेजा। अब पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी पति पंकज कुमार, प्रवीन कुमार, अनीता व अंकुर चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता से की छेड़छाड़
अहार। क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी शादी 18 फरवरी 2017 को जहांगीराबाद निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि मायके पक्ष में उनका कोई भाई नहीं है जबकि पिता की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में आरोपी उनकी मायके की जमीन पर नजर रखते थे। इसके लिए आरोपी दहेज या दहेज में जमीन को नाम कराने के लिए दबाव बनाते थे। जब इसका विरोध किया तो उनके ससुर ने कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की। जबकि पति ने उनके भाई की शादी भी अपनी बहन से कराने के लिए दबाव बनाया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।