{"_id":"572f5f284f1c1b71275ce48c","slug":"arms-dealer-accused-will-license-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी व्यापारी का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी व्यापारी का शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 08 May 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण के लिए एसडीएम की टीम से मारपीट करना व्यापारियों को भारी पड़ गया है। पुलिस ने कारोबारी के व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए संस्तुति की है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों द्वारा अंतिम निर्णय लेने के बाद ही लाइसेंस निरस्त होगा। वहीं व्यापारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में डिबाई की अनाज मंडी चौथे दिन भी बंद रही। इसके चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बता दें, कि बृहस्पतिवार दोपहर टीम के साथ निरीक्षण को गए एसडीएम डिबाई ललता प्रसाद शाक्य की टीम के साथ कुछ कारोबारियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी थी।
विज्ञापन
मंडी सचिव सुम्मेर सिंह सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने का आरोप लगाते हुए कारोबारी सुरेंद्र शर्मा पुत्र रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र सिंह, अमित पुत्र सुरेश चंद्र, कन्हैया पुत्र अशोक कुमार और कपिल अग्रवाल पुत्र रामनिवास अग्रवाल को नामजद करते हुए 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है। इंस्पेक्टर डिबाई हरीश भदौरिया ने बताया कि कारोबारी कपिल अग्रवाल पुत्र रामनिवास अग्रवाल पर शस्त्र लाइसेंस है। जो व्यक्ति एसडीएम की टीम पर हमला कर सकता है। उसके पास शस्त्र लाइसेंस सुरक्षित नहीं है।
वह कभी भी गुस्से में आकर कोई भी घटना कर सकता है। इसलिए उसके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की है। इस बारे में एसडीएम डिबाई ललता प्रसाद शाक्य ने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
नेताओं ने जानी कारोबारियों की समस्याएं
लगातार चौथे दिन मंडी बंद रहने पर सपा विधायक गुड्डू पंडित व सपा जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने मंडी पहुंच कारोबारियों की समस्या जानी। उन्होंने डीएम से सोमवार को वार्ता कर समस्या समाप्त कराने का आश्वासन दिया। मंडी बंद से एक हजार काम करने वाले पल्लेदारों पर भी रोजी रोटी का संकट गहराने लगा है।