फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AQI rises again, crosses 300

Bulandshahar News: एक्यूआई में फिर हुई बढ़ोतरी, पहुंचा 300 के पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
AQI rises again, crosses 300
बुलंदशहर। शहर के बढ़ते एक्यूआई से एक दिन राहत के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। एक्यूआई से बचाव के लिए पालिका ने डिवाइडर और दीवारों पर पानी का छिड़काव कराया। इसके बावजूद शहरवासियों को एक्यूआई से राहत नहीं मिल सकी। शनिवार को बुलंदशहर का 338 एक्यूआई मापा गया। वहीं, एक्यूआई बढ़ने पर जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग की ओपीडी में 75 मरीजों ने आंखों में जलन की समस्या बताई।
विज्ञापन

जिले में ग्रेप का तीसरा चरण लागू होने के बावजूद समय-समय पर लापरवाही देखने को मिल रही है। रात के समय कुछ स्थानों पर सड़कों का निर्माण, अन्य निर्माण कार्य और सड़क के किनारे रखी निर्माण सामग्री जहां वायु प्रदूषण को बढ़ावा दे रही है तो कूडा-कचरा जलना एवं दिनभर शहर की सड़कों पर लगने वाले जाम के दौरान वाहनों से निकलने वाले धुएं से भी वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। लेकिन शहरवासियों को न तो जाम से निजात मिल पा रहा और न ही एक्यूआई से राहत मिलती नजर आ रही।
विज्ञापन

हालांकि सड़कों पर उड़ने वाली धूल से राहत दिलाने के लिए बुलंदशहर नगरपालिका समय-समय पर पानी का छिड़काव करा रही है। वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को बुलंदशहर का 292 और खुर्जा का 232 एक्यूआई मापा गया। एक्यूआई में गिरावट होने से लोगों को भी थोड़ी राहत मिली। लेकिन शनिवार सुबह से एक्यूआई में बढ़ोत्तरी होनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शनिवार को आंखों में जलन के करीब 75 मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श के साथ आंखों में दवा डालने की सलाह दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 338 मापा गया।


--
ग्रेप के तीसरे चरण को लेकर पाबंदी बरकरार है। पालिका भी पानी का छिड़काव करा रही है। हवा की गति कम होने पर एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

चेतन शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed