फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   AQI reaches close to 400, Grape-3 implemented from today

Bulandshahar News: 400 के करीब पहुंचा एक्यूआई, आज से ग्रेप-3 लागू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। खुर्जा और बुलंदशहर की हवा एक बार फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेप-3 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू कर दिया है। इसके तहत आवश्यक परियोजनाओं को छोड़कर अन्य सभी निर्माण एवं ध्वस्तीकरण कार्य बंद रहेंगे। सड़कों की यांत्रिक सफाई और धूल नियंत्रण को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्देश जारी होने के बाद भी मंगलवार को बुलंदशहर-स्याना रोड पर सड़क चौड़ीकरण में जुटी कार्यदायी संस्था सड़क किनारे मिट्टी की खोदती नजर आई तो गांव चरौरा के पास फसल अवशेष जलते मिले। वहीं क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी गुलावठी क्षेत्र में सनौटा मार्ग पर पहुंचे और चार कोल्हुओं का निरीक्षण किया। जहां जल एवं वायु अनुमति नहीं मिलने पर संचालकों को नोटिस दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने भी भरे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में तीन औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यहां वायु प्रदूषण नियंत्रण के इंतजाम दुरुस्त न मिलने पर एक औद्याेगिक इकाई को बंदी आदेश जारी कराने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुख्यालय लखनऊ को रिपोर्ट भेजी है। जबकि दो औद्योगिक इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा खुर्जा की दो पाटरी में भी नियमों का उल्लंघन मिलने पर चेतावनी दी गई। खुर्जा क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्रफल में दो निर्माण कार्यों की निर्माण साम्रगी खुले में रखी मिली। निर्माण कार्य को हरे कपड़े से न ढकने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से इन कार्यों पर लगेगा प्रतिबंध
जिले में बुधवार से गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। मिट्टी खोदना, कंक्रीट संयंत्रों का खुले में संचालन एवं ध्वस्तीकरण आदि बंद रहेंगे। बीएस-तीन पेट्रोल एवं बीएस-चार डीजल वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। कच्ची सड़कों पर रेत और सीमेंट जैसी निर्माण सामग्री के परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा। स्टोन क्रशर, खनन और स्वच्छ ईंधन से नहीं चलने वाले हॉट-मिक्स संयंत्र बंद रहेंगे। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर, डीजल जनरेटर सेट के संचालन पर रोक रहेगी।




बुलंदशहर में ग्रेप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। ग्रेप-तीन में जो भी प्रतिबंध है उनका पालन कराने के लिए सभी विभागीय अफसरों को निर्देश दिए गए है। वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर भी कार्य करवाए जा रहे है। - अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed