{"_id":"6681865796d0d0862f080b66","slug":"apply-for-vivekananda-youth-award-by-31st-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-117955-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
बुलंदशहर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत श्रेणी के तहत एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2024 तक के सराहनीय कार्यों के आधार पर पुरस्कार दिया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने बताया कि राज्य स्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड के तहत यह पुरस्कार युवाओं को खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना या संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यकम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य अनुसंधान, कला, संस्कृति और साहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग की श्रेणी में दिया जाएगा। पात्र व्यक्ति की उम्र 15 से 35 वर्ष की होनी चाहिए। इच्छुक युवा किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। संवाद