फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anupshahr Municipality tops cleanliness survey, Dibai lags behind

Bulandshahar News: स्वच्छता सर्वेक्षण में अनूपशहर नगर पालिका अव्वल, डिबाई फिसड्डी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में अनूपशहर नगर पालिका देश और प्रदेश की शीर्ष 20 नगर निकायों में स्थान बनाने में सफल रही है। जबकि सबसे खराब स्थिति नगर पालिका डिबाई की है। डिबाई नगर पालिका को प्रदेश में 656वीं और देश में 980वीं रैंक मिली है। बुलंदशहर, सिकंदराबाद, स्याना, शिकारपुर समेत अन्य निकायों की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2024 में देश भर के नगर निकायों में विभिन्न बिंदुओं पर सर्वेक्षण कराया गया था। जिले की नौ नगर पालिका व आठ नगर पंचायत क्षेत्रों में भी सर्वेक्षण के लिए टीम ने निरीक्षण करते हुए घर-घर से कूड़ा उठान, कूड़े को अलग करने के इंतजाम, वेस्ट के निस्तारण, डंपिंग ग्राउंड की स्थिति, आबादी और बाजार वाले क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, जलकल संस्थाओं की सफाई और सामुदायिक शौचालय समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं पर सर्वे किया था। अब केंद्र सरकार की ओर से नगर निकायों की रैंकिंग जारी की गई है।
विज्ञापन

देश और प्रदेश स्तर पर जारी की गई रैकिंग में जिले की अनूपशहर नगर पालिका ने 13वां स्थान हासिल किया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शीर्ष 12 पर नगर निगम हैं, जबकि प्रदेश की नगर पालिकाओं में अनूपशहर नगर पालिका का पहला स्थान है। जबकि अन्य कोई भी नगर निकाय देश या प्रदेश में शीर्ष 20 में स्थान बनाने में सफल नहीं रही। स्थिति यह है कि जिले की सबसे फिसड्डी नगर पालिका डिबाई में सर्वे के दौरान 40 फीसदी कूड़ा प्रथक्करण, घर-घर से 80 फीसदी कूड़ा उठान, वेस्ट के निस्तारण की स्थिति में 35 फीसदी, बाजारू क्षेत्र में सफाई में 33 फीसदी और सार्वजनिक शौचालय व जलकल संस्था की सफाई में शून्य फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अनूपशहर नगर पालिका को कूड़ा प्रथक्करण में 45 फीसदी, वेस्ट निस्तारण में 99 फीसदी और शेष सभी क्षेत्रों में सौ फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं बुलंदशहर नगर पालिका की रैंकिंग में वर्ष 2023 के सापेक्ष सुधार हुआ है। वर्ष 2023 के सर्वेक्षण में नगर पालिका बुलंदशहर को 46वां स्थान प्राप्त हुआ था, जबकि इस बार 15 स्थान का फायदा हुआ और नगर पालिका को 31वां स्थान मिला है। हालांकि वर्ष 2023 में प्राप्त हुई रैंकिंग के सापेक्ष सिकंदराबाद, शिकारपुर, जहांगीराबाद, डिबाई, अनूपशहर और खुर्जा नगर पालिका को रैंकिंग में नुकसान हुआ है।


नगर पंचायतों में छतारी-पहासू फिसड्डी
नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान जिले की छतारी और पहासू नगर पंचायत सबसे फिसड्डी रहीं हैं। स्थिति यह है कि नगर पंचायत छतारी को देश में 1254वीं और पहासू को 1094वीं रैंक मिली है। जबकि प्रदेश में छतारी नगर पंचायत को 707वीं और पहासू को 705वीं रैंक मिली है। जबकि नरौरा नगर पंचायत प्रदेश में 133वीं रैंक के साथ जिले की सर्वश्रेष्ठ रैंक वाली नगर पंचायत है।


स्वच्छता सर्वेक्षण में प्राप्त रैंकिंग
नगर निकाय
देश में रैंक
प्रदेश में रैंक
बुलंदशहर

91


31
सिकंदराबाद

195


125
स्याना


315


145
शिकारपुर

567


378
जहांगीराबाद

233


184
गुलावठी

130


52
डिबाई

980


656

अनूपशहर
13


13
खुर्जा


381


403

औरंगाबाद

405


219
बुगरासी

438


149
छतारी

1254


707
ककोड़

597


398
खानपुर

363


100
नरौरा

297


133
पहासू

1094


705

बीबीनगर

562


279
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed