फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Another Chief Minister Composite School will be built in the district at a cost of Rs 24 crore

Bulandshahar News: जिले में 24 करोड़ से बनेगा एक और मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Another Chief Minister Composite School will be built in the district at a cost of Rs 24 crore
बुलंदशहर। जिले में करीब 24 करोड़ की लागत से एक और मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। वहीं, अरनिया क्षेत्र में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि अरनिया क्षेत्र के गांव जहानपुर में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण पहले से चल रहा है। अब एक और विद्यालय बनाने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए जल्द जमीन तलाश कर ली जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक के बच्चे पढ़ सकेंगे। विद्यालय भवन में 25 से अधिक कक्ष होंगे। शौचालय युक्त स्टाफ रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

भवन भूकंप रोधी होगा और आधुनिक अग्निशमन यंत्रों की स्थापना होगी। छात्रों को शैक्षिक व खेलकूद संबंधी सभी सुविधाएं मिलेंगी। विद्यालय में सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के लिए अलग से जमीन उपलब्ध रहेगी। मध्याह्न भोजन के लिए हॉल, रसोई घर और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। विद्यालय में शौचालय पर्यावरण के अनुकूल उच्चीकृत होंगे और बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड और पार्किंग बनेगी। इसके अलावा विद्यालय में पेड़-पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed