फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   ANM sub center

जिले को मिलेगी 75 एएनएम सब सेंटर की सौगात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
ANM sub center
जिले को मिलेगी 75 एएनएम सब सेंटर की सौगात
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्रामीणांचलों में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले को 75 नए एएनएम सब सेंटर (स्वास्थ्य उपकेंद्र) का तोहफा मिला है। फिलहाल नए सब सेंटर का संचालन किराए के मकान में किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पांच दिसंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सब सेंटरों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा के लिए 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 64 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 344 सब सेंटर का संचालन भी किया जा रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में टीका लगवाने के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज जाना पड़ता है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने शासन को कुछ नए सब सेंटर बनाने की मांग की। जिले की आबादी को देखते हुए शासन ने जिले को 75 एएनएम सब सेंटर का तोहफा दिया।
विज्ञापन

एक एएनएम सेंटर पर 10 हजार के आबादी की होगी जिम्मेदारी
जिले में पहले से 344 एएनएम सब सेंटर का संचालन हो रहा है। अब नए 75 सब सेंटर का तोहफा मिल जाने से जिले में कुल 419 एएनएम सब सेंटर हो जाएंगे। जिससे अब एक एएनएम सेंटर पर पांच से 10 हजार आबादी की जिम्मेदारी रहेगी। साथ ही इन केंद्रों पर प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा के लिए नियमित टीकाकरण सत्र का आयोजन होगा। साथ ही मातृ एवं शिशु कल्याण एवं परिवार नियोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनेंगे सब सेंटर
ब्लॉक का नाम सब सेंटर की संख्या
सिकंदराबाद 15
बुलंदशहर 08
खुर्जा 08
अनूपशहर 07
पहासू 07
दानपुर 05
लखावटी 05
अरनियां 05
शिकारपुर 04
जहांगीराबाद 03
डिबाई 03
गुलावठी 02
बीबीनगर 01
स्याना 01
ऊंचागांव 01
फिलहाल किराए के भवन में होगा संचालन
स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए सब सेंटर बनाए गए हैं। जब तक स्थाई भवन तैयार नहीं होते हैं तब तक किराए के भवन में सब सेंटर संचालित किए जाएंगे। सब सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने की संभावना है।
- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed