फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Anger over evacuation of sub-post office from Panni Nagar Mill

Bulandshahar News: पन्नी नगर मिल से उप डाकघर खाली किए जाने पर रोष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Anger over evacuation of sub-post office from Panni Nagar Mill
बुलंदशहर। पन्नी नगर शुगर मिल परिसर में संचालित उप डाकघर के शुक्रवार को खाली किए जाने पर लोगों ने रोष जताया। उप डाकघर से जुड़े खाताधारकों ने दूसरी जगह स्थानांतरित न करने की मांग की है। वहीं, वार्ड सभासद ने डाक अधीक्षक को पत्र देकर उप डाकघर को पन्नी नगर में ही संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

पन्नीनगर शुगर मिल में संचालित उप डाकघर पर शुक्रवार सुबह महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं ने उप डाकघर के यहां से जाने पर खाते बंद करने की बात कही। नगर पालिका सभासद सुभाष सिंह ने बताया कि पन्नी नगर शुगर मिल के मुख्य द्वार के पास 65 वर्ष से उप डाकघर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

उप डाकघर में पन्नी नगर में कार्यरत मजदूर परिवार समेत अम्बा काॅलोनी, दुर्गापुरम, मानसरोवर काॅलोनी व आदर्श नगर के निवासियों के खाते हैं। लोगों ने कहा कि यदि उप डाकघर यहां से दूसरी जगह चला गया तो सभी को परेशानी होगी। उप डाकघर के जाने पर सभी ने खाता बंद कराने की बात कही। काॅलोनी के लोगों की मांग पर डाक अधीक्षक को उप डाकघर को यहीं पर संचालित करने के लिए पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iडीएवी इंटर कॉलेज से उप कृषि निदेशक कार्यालय के बीच तीन डाकघर संचालित हो रहे हैं। पन्नी नगर उप डाकघर को उप कृषि निदेशक कार्यालय में संचालित डाकघर में विलय किया जा रहा है। वार्ड सभासद ने पत्र देकर उप डाकघर को पन्नी नगर में ही संचालन करने की मांग की है। - जवाहर लाल शर्मा, डाक अधीक्षकI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed