फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   anganbadi worker

रिक्त पदों पर जल्द होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की तैनाती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
anganbadi worker
रिक्त पदों पर जल्द होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की तैनाती
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के इन पदों पर मानदेय पर नियुक्ति के लिए शासन ने चयन प्रक्रिया का निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर की अध्यक्षता में गठित छह सदस्यीय समिति को भर्ती करने का अधिकार दिया गया है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। शासन का यह आदेश मिलने के बाद विभागीय अफसरों ने प्रत्येक ब्लॉक से रिक्त पदों का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है।
जनपद में 3967 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन पर करीब साढ़े तीन हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका तैनात हैं। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के अनेक पद पिछले काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। हाल ही में बनी चार आंगनबाड़ी केंद्र भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति नहीं होने के कारण संचालित नहीं हो सके हैं। अब शासन ने आदेश जारी कर जनपद में चल रहे रिक्त पदों पर मानदेय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। रिक्त पदों पर होने वाली नियुक्ति के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए हाईस्कूल और सहायिका के लिए कक्षा पांच उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। दोनों पदों के लिए 21 से 45 साल की उम्र मान्य होगी। चयन में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के सदस्यों को प्रथम वरीयता देते हुए किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की निवासी होने पर 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये प्रति परिवार वार्षिक आय निर्धारित की गई है। संबंधित ग्राम सभा एवं शहर में उसी वार्ड का निवासी होना जरूरी है। यदि ग्राम सभा में किसी भी श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता है तो संबंधित न्याय पंचायत से श्रेणीवार चयन किया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर एक ही श्रेणी में से एक से अधिक उम्मीदवारों के उपलब्ध होने पर सभी की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसमें हाईस्कूल, इंटर और स्नातक के अंक पर विचार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के लिए डीएम द्वारा नामित सीडीओ या एसडीएम स्तर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर की अध्यक्षता में गठित समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती करेंगे।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की मानदेय पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया का पुनरनिर्धारण शासन द्वारा किया गया है। शासन के यह आदेश मिलने पर तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही विभागीय अधिकारियों से ब्लॉक वार रिक्त पदों का डाटा भी जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिओम वाजपेयी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed