फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An enforcement team will be formed to free the property of the municipality from occupation

Bulandshahar News: पालिका की संपत्ति कब्जा मुक्त करने के लिए गठित होगा प्रवर्तन दल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
An enforcement team will be formed to free the property of the municipality from occupation
सिकंदराबाद बोर्ड बैठक में सफाई को लेकर सवाल उठाती सभासद, जवाब देते ईओ। संवाद
सिकंदराबाद। नगर पालिका की संपत्तियों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रवर्तन दल का गठन किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में सभासदों ने प्रस्ताव पर सहमति दी। इसके अलावा शहर में लगने वाले होर्डिंगों से भी वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। सभासदों ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नगर पालिका की संपत्ति को अवैध कब्जा मुक्त कराने के लिए विचार-विमर्श किया। इस दौरान शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने, नगर पालिका की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने, अवैध रूप से लगे होर्डिंगों को हटाने, नगर के लोगों को जाम से राहत दिलाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

सभी सभासदों ने एकमत होकर कहा कि प्रवर्तन दल के गठन पर मुहर लगाई और जल्द से जल्द संपत्तियों को अवैध कब्जा मुक्त करने पर जोर दिया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रवर्तन दल में चार पूर्व सैनिकों की टीम का गठन किया जाएगा। गठित प्रवर्तन दल अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से लेकर अन्य कार्रवाई में पालिका टीम का सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभासदों ने वार्डों में सफाई का उठाया मुद्दा

बोर्ड बैठक के दौरान सभासदों ने वार्ड में ठीक प्रकार से सफाई न होने का मुद्दा भी उठाया। वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने, काम नहीं करने वाले सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं नगर पालिका में निर्माण सामग्री उपलब्ध न होने पर सभासदों ने नाराजगी जाहिर की।

सभासद रवि प्रजापति ने पालिका अफसरों, कर्मियों पर जनता के कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि मनमानी के कारण जनता परेशान है। सभासद संजय यादव ने पालिका के चोरी हुए ट्रैक्टर के बरामद नहीं होने को लेकर पालिका के प्रयास पर सवाल उठाए। कहा कि पालिका पुलिस से मिलकर इस संबंध में प्रयास नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed