फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Amritsar special train reached five hours late on the very first day

Bulandshahar News: पहले ही दिन पांच घंटे देरी से पहुंची अमृतसर स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Amritsar special train reached five hours late on the very first day
खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री - संवाद
खुर्जा जंक्शन। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की ओर से शुरू हुई अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन खुर्जा स्टेशन पर पांच घंटे देरी से पहुंची। ऐसे में मेरठ व हापुड़ जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कुछ यात्री अन्य वाहनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन

रेलवे विभाग की ओर से कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक विशेष ट्रेन शुरू की गई है। जो सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर आएगी। इस ट्रेन से हापुड़ व मेरठ जाने वाले यात्री भी सफर कर सकते हैं। बृहस्पतिवार को ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था, जो शुकवार को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर आनी थी। इसका खुर्जा में 11:40 बजे समय निर्धारित था। मगर यह ट्रेन शाम साढ़े चार बजे के बाद स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली गोमती एक्सप्रेस चार घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। फरक्का एक्सप्रेस एक, संगम एक, महानंदा और कालका-हावड़ा मेल भी एक घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed