{"_id":"670e9bfc2dae91ed5406aec5","slug":"amrapali-express-arrived-ten-hours-late-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-105546-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आम्रपाली एक्सप्रेस दस घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आम्रपाली एक्सप्रेस दस घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर आने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस तकनीकी समस्या के कारण दस घंटे देरी से पहुंची। कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस सोमवार रात 12 बजे पहुंचने के स्थान पर मंगलवार सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंची। ऐसे में पंजाब जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
स्टेशन अधीक्षक घनश्याम मीणा का कहना है कि ट्रेन कटिहार से देरी से रवाना हुई थी, जिसमें कोई तकनीकी समस्या हो गई थी। ट्रेन के देरी से आने की सूचना समय-समय पर स्टेशन पर जारी की जा रही थी। इसके अलावा मंगलवार को नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस दो घंटे, उधमपुर एक्सप्रेस एक घंंटे 20 मिनट, मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस, मालदा से भठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस और आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से पहुंची।