फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Alpine School beat 60 countries to win gold in robotics

Bulandshahar News: एल्पाइन स्कूल ने 60 देशों को पछाड़ कर रोबोटिक में जीता स्वर्ण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Alpine School beat 60 countries to win gold in robotics
नोएडा स्टेडियम में आयोजित रोबोटिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते एल्पाइन स्कूल के बच्चे। स्रोत- 
खुर्जा। नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक प्रतियोगिता में एल्पाइन स्कूल के बच्चों ने 60 देशों के प्रतिभागियों को पछाड़ कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्कूल के निदेशक संदीप मित्तल व प्रधानाचार्य निधि गुलाटी ने छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने बताया कि नोएडा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स ओलंपिक 2025 का आयोजन 31 अगस्त से दो सितंबर तक किया गया। इसमें लगभग 60 देशों की 250 टीमों ने प्रतिभाग किया था। इसमें एल्पाइन के छात्र मान्य अग्रवाल और नमन अग्रवाल ने अपनी टीम रोबो रशर्स के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक संदीप मित्तल ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे विद्यार्थियों की एकाग्रता और नवाचार की मिसाल है। मान्य और नमन ने साबित किया है कि सही मार्गदर्शन और मंच मिलने पर बच्चे वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं। यह जीत आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में नए प्रयोग करने की प्रेरणा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इन देशों ने किया प्रतिभाग
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के अलावा ब्राजील, कनाडा, जर्मनी, ईरान, इराक, अजरबैजान, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, बोत्सवाना, इजिप्ट, घाना, कजाखिस्तान, केन्या, मलयेशिया, मैक्सिको, मोरक्को, माली, मोजाम्बिक, नेपाल, नाइजीरिया, नार्वे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed