{"_id":"585c11e44f1c1b3e4de399d8","slug":"allipur-demolished-houses-in-the-village-people-survived","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लीपुर गांव में मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लीपुर गांव में मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में बृहस्पतिवार सुबह अचानक एक मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के पास खड़े परिवार के लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
गांव अल्लीपुर निवासी गजराज सिंह और उनके परिवार के लोग बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे सो कर उठे। इसी दौरान मकान की दीवार गिरने की आहट सुनकर घर में मौजूद गजराज सिंह, प्रमिला, शानू और कनक आदि परिवार के लोग बाहर की तरफ भागे। तभी पूरा मकान भरभराकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
हादसे में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित गजराज सिंह के मुताबिक करीब 3-4 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन