{"_id":"685ad9ae03f2b4553309b907","slug":"allergy-patients-increased-due-to-change-in-weather-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-136115-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मौसम में बदलाव के बीच एलर्जी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मौसम में बदलाव के बीच एलर्जी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में बदलाव और दिनभर चिपचिपाती गर्मी के बीच एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जिले के सरकारी अस्पतालों में एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। चिकित्सकों के मुताबिक दिनभर पसीने के कारण कपड़े गीले रहते हैं, इससे शरीर में खुजली होती है।
जिला अस्पताल में इन दिनों एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले माह तक जहां अस्पताल में औसतन 40 से 50 मरीज प्रतिदिन एलर्जी की समस्या को लेकर पहुंच रहे थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 60 से 65 प्रतिदिन तक पहुंच गई है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाॅ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि चिपचिपाती गर्मी के बीच काम करने के दौरान दिन भर लोगों को पसीने से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में शरीर पर पसीना अधिक होने और कपड़े के कारण रेशे भी शरीर से चिपक जा रहे हैं। बताया कि लोग भी हल्की एलर्जी को बीमारी न मानकर लापरवाही कर रहे हैं। जिस वजह से बार-बार एलर्जी की जगह पर पसीना पहुंचने से खुजली बढ़ रही है।