फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Allegations of illegal charges for Aadhaar card issuance; complaint sent to the District Magistrate.

Bulandshahar News: आधार कार्ड बनाने में अवैध वसूली का आरोप, जिलाधिकारी को भेजी शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
बुगरासी। कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड बनाने के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूलने का आरोप लगा है। इस संबंध में विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

संगठन ने मामले की जांच कराकर निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली किए जाने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फाउंडेशन अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान का आरोप है कि कस्बे के डाकघर में आधार कार्ड बनवाने पहुंचने वाले लोगों से निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे आधार कार्ड बनवाने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव भोलिया निवासी राहुल चौहान ने बताया कि उनके भाई राकेश डाकघर में युवराज व मानवी के फिंगर प्रिंट अपडेट कराने गए थे। दोनों के 400 रुपये लिए हैं। शुल्क की रसीद भी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुंघराली निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। छुट्टी लेकर जन्मतिथि सही करनी आए थे। 200 रुपये लिए गए लेकिन जन्मतिथि के स्थान पर फोटो अपडेट कर दिया गया। आरोप है कि मनमानी अवैध वसूली के बाद भी काम सही नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed