{"_id":"580ba8274f1c1b716b706ab0","slug":"ali-has-won-6-medals-in-swimming","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलिया ने तैराकी में जीते 6 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलिया ने तैराकी में जीते 6 मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
तैराकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निवासी डीपीएस नोएडा की छात्रा आलिया सिंह ने श्रीलंका में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आलिया की इस सफलता पर उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
19 से 22 अक्तूबर तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन एक्वेटिक चैंपियनशिप में आलिया सिंह ने पांच गोल्ड व एक सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया। टूर्नामेंट में आलिया ने अंडर-15 में चार सौ मीटर मिडले रिले में 4 मिनट 43 सेकंड समय निकालकर गोल्ड, मिक्स मिडले रिले में 4 मिनट 28 सेकंड समय के साथ गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड और दो मीटर में सिल्वर मेडल, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और फ्री स्टाइल रिले में 2 गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आलिया पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. हिमांचल सिंह के भतीजे शैलेंद्र सिंह की बेटी है। आलिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्या कामिनी भसीन, स्विमिंग कोच सुरेश देशवाल और कर्मवरी डागर को दिया है।
विज्ञापन
आलिया के चाचा सभासद अजीत हिमांचल सिंह ने बताया कि पूर्व में भी आलिया कई पदक जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि परिवार को पूरा यकीन है कि एक दिन आलिया ओलंपिक में भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।