{"_id":"5730c3644f1c1b5d05919b7c","slug":"akshya-tritiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने का रेट चढ़ा तो ग्राहकों ने खींचे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने का रेट चढ़ा तो ग्राहकों ने खींचे हाथ
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Updated Mon, 09 May 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर्व पर सोमवार को सराफा बाजार में एक दुकान पर आभूषण पसंद करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने के दाम बढ़ने के कारण इस बार अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार बेरौनक रहा। बीते साल की तुलना में 50 फीसदी ग्राहक भी दुकानों पर नहीं पहुंचे। ऐसे में इस बार करीब पांच करोड़ का बिजनेस कम हुआ। जानकारों के मुताबिक फसल अच्छी नहीं होने के कारण भी ग्राहकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
आमतौर पर अक्षय तृतीया से सराफा बाजार की रौनक बढ़ जाती है। इस दिन सोने की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ऐसे में हजारों की संख्या में ग्राहक सोने की खरीदारी करते हैं। बीते साल अक्षय तृतीया पर लोगों ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना खरीदा था लेकिन इस बार बाजार में सूनापन छाया रहा।
विज्ञापन
पूरे दिन सराफ ग्राहकों की राह देखते रहे, जो ग्राहक दुकान पर पहुंचे उन्होंने भी हल्के गहने ही लिए। कुल मिलाकर पूरे जिले में करीब पांच करोड़ के आसपास का कारोबार हुआ। सराफा बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार बीते साल की तुलना में करीब पांच करोड़ रुपये का बिजनेस कम हुआ।
विज्ञापन
खुद कारोबारी भी मान रहे हैं कि सोने के दामों में आई बढ़ोतरी से इस बार ग्राहकों ने कम खरीदारी की। वहीं फसल अच्छी नहीं होने के कारण भी किसान बाजार से दूर रहे। आमतौर पर फसल कटने के बाद किसान शादी ब्याह की तैयारियों के लिए जेवर आदि खरीदते हैं। इस बार गेहूं की पैदावार ठीक नहीं होने के कारण किसानों को फसल का अच्छा दाम नहीं मिल सका।
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है लेकिन इस बार बाजार में कोई रौनक नहीं रही। फसल ठीक नहीं होने के कारण ग्राहकों ने कम खरीदारी की। - अरुण वर्मा, अध्यक्ष, सराफा व्यापार एसोसिएशन
अक्षय तृतीय इस बार बिल्कुल फीकी रही। पिछली बार के मुकाबले मुश्किल से 50 फीसदी कस्टमर ही दुकान पर पहुंचे। सोमवार को बाजारबंदी होना भी इसकी एक वजह रही। - अनुज अग्रवाल, महामंत्री, सराफा व्यापार एसोसिएशन