आकाश की अधूरी कांवड़: हरिद्वार में गंगा में डूबा, भाई ने भी दांव पर लगा दी जान; फिर भी न बचाकर ला पाया
उत्तर प्रदेश के खुर्जा से कांवड़ लेने गए 25 साल के आकाश की हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। वह अपने बड़े भाई सुरेंद्र और साथियों के साथ कांवड़ लेने गया था। अंकित ने आकर बताया कि आकाश भाई डूब गए हैं।
विस्तार
ढाकर गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश की हरिद्वार में अपने बड़े भाई व साथियों संग कांवड़ लेने गया था। जहां गंगा स्नान के दौरान आकाश की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुर्जा के ढाकर गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई आकाश (25) मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते थे। मंझला भाई कार चालक है जो अक्सर घर से बाहर रहता था। गांव के युवाओं का समूह हरिद्वार में कांवड़ लेने जा रहा था, तो सुरेंद्र और आकाश भी उसमें शामिल हो गए।
सात अगस्त को सभी लोग खुर्जा से बाइक पर बैठकर रवाना हो गए। नीलकंठ मंदिर आदि तीर्थ के दर्शन के बाद नौ अगस्त को कांवड़ उठाने की तैयारी की गई, जिससे पहले सुरेंद्र, गांव निवासी सीटू, बबलू व रवि गंगा नदी में स्नान करने लगे। सुरेंद्र और 12 वर्षीय बच्चा अंकित सामान की देख-रेख कर रहे थे।
नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को आकाश के शव को गांव लेकर आ गए, जिसको देख पत्नी बिजली, सात वर्षीय बिकांश, चार वर्षीय बेटी जानवी फूट फूटकर रोने लगे।
पिता महेश ने रोते हुए बताया कि उनके दोनों बेटे हरिद्वार में कांवड़ लेने गए थे, जिनको तिलक आदि पूजन कर बहू ने रवाना किया था। दो दिन बाद लौटे तो एक बेटा का शव घर में आया। सोमवार रात को परिजनों ने मृतक आकाश का अंतिम संस्कार कर दिया। हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान युवक की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से मामले में उत्तराखंड या यूपी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।