Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   700 athletes showcased their prowess; Kalam House emerged victorious.

Bulandshahar News: 700 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कलाम हाउस ने मारी बाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रथम परिसर में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। प्रतियोगिता में प्रेप से लेकर आठवीं कक्षा तक के करीब 700 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, उपसचिव सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष वकुल तायल, पूर्व प्रबंधक चंद्र प्रकाश तायल, अजय गर्ग, अग्रवाल समाज समिति के कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग और प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर से ही बौद्धिक विकास संभव है। प्रतियोगिता में सामान्य दौड़, घेरा नृत्य, कॉर्न संतुलन दौड़, गेंद उठाओ, रिले रेस, तीन पैर दौड़, खो-खो, कबड्डी, बाधा दौड़, बैडमिंटन, धीमी साइकिल दौड़, बोरी दौड़, कैरम, शतरंज और रस्साकशी सहित करीब 30 खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में कलाम, न्यूटन, आर्यभट्ट और कल्पना हाउस के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने सरस्वती वंदना और ''''ट्रिब्यूट टू स्पोर्ट्स'''' की प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मशाल प्रज्ज्वलन का भव्य आयोजन भी किया गया। अंत में कलाम हाउस ने प्रथम और न्यूटन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed