फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Air pollution

Bulandshahar News: शहर की हवा अब भी खराब, नहीं हो रहे प्रदूषण रोकथाम के इंतजाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Air pollution
बुलंदशहर/स्याना/ऊंचागांव। बुलंदशहर व खुर्जा की वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से अधिक चलने पर हवा अब भी जहरीली बनी हुई है। शुक्रवार को ऊंचागांव की नहर पटरी पर कूड़ा जलाने से वायु प्रदूषण होता रहा। वहीं स्याना में खुले में भवन निर्माण सामग्री रखी होने पर 15 विक्रेताओं पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उधर, शहर में लगातार निर्माण कार्य चल रहे हैं। शुक्रवार को एक्यूआई 215 मापा गया।
विज्ञापन

जिले में वायु प्रदूषण बढ़ने पर ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू किया गया है। इसके बावजूद नगर समेत जिलेभर में निर्माण कार्य खुलेआम हो रहे हैं। वहीं, कूड़ा-कचरा भी प्रतिदिन जलाया जा रहा है। ऊंचागांव में नहर की पटरी पर किसी ने कूड़े में आग लगा दी। जिससे काफी देर तक कूड़े के ढ़ेर से धुआं उठता रहने से वातावरण प्रदूषित हुआ। स्याना में बिल्डिंग रा मेटेरियल खुले में रखा होने पर तहसील प्रशासन ने बीते दिनों विक्रेताओं को चेतावनी दी। इसके बावजूद विक्रेताओं ने उन्हें ढककर नहीं रखा। शुक्रवार को एसडीएम गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगरपालिका अधिकारियों ने मुख्य मार्गों पर भवन निर्माण सामग्री खुले में रखे होने पर 15 विक्रेताओं पर कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और सामग्री को ढककर रखने की चेतावनी दी। वहीं, नगर के यमुनापुरम कालोनी में 10 से अधिक मकानों का निर्माण कार्य खुलेआम चल रहा है। जिसे अभी तक रोका नहीं गया है। इसके चलते केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में शुक्रवार शाम चार बजे बुलंदशहर का औसत 215 व खुर्जा का 219 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन


नगर में कार्रवाई करते हुए 15 दुकानों पर भवन निर्माण सामग्री ढंकी न होने पर कार्रवाई की है। इन सभी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। - गजेंद्र सिंह, एसडीएम स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विभाग द्वारा लगातार प्रदूषण करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य विभागों की सूचना मिलने पर संबंधित को रिपोर्ट भेज दी जाती है। - गीतेश चंद्रा, एएसओ, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed