फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After the breakup, the accused is threatening to make the photo viral

Bulandshahar News: ब्रेकअप के बाद आरोपी फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
After the breakup, the accused is threatening to make the photo viral
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर आरोपी युवक अब ब्रेकअप के बाद उसका शोषण कर रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली में भूड चौराहा स्थित एक काॅलोनी निवासी पीड़िता महिला ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पीड़िता ने बताया कि उसकी पुत्री बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। करीब दो साल पहले जब उनकी पुत्री एक स्कूल में इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। आरोप है कि उसी दौरान स्कूल जाते वक्त गांव चावली निवासी आरोपी जितेंद्र उर्फ जिम्मी ने डरा-धमकाकर छात्रा का मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद आरोपी ने बातचीत कर छात्रा को प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी युवक के आवारा होने का पता चलने पर छात्रा ने उससे संबंध खत्म कर लिए। उस वक्त पीड़िता छात्रा के कुछ फोटोग्राफ्स आरोपी जितेंद्र के पास थे। आरोपी द्वारा फोटोग्राफ वायरल करने की धमकी देते हुए छात्रा का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 28 दिसंबर 2023 को छात्रा को आरोपी जितेंद्र और उसके तीन दोस्त गाड़ी में बैठाकर गाजियाबाद ले गए। रास्ते में छात्रा को कोई नशीली चीज मिली हुई कोल्डड्रिंक पिलाई। इसके बाद छात्रा की सोचने-समझने की शक्ति खत्म हो गई। आरोपी ने गाजियाबाद में कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करा लिए। छात्रा को किसी को कुछ बताने पर हत्या कर देने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब आरोपी द्वारा घर के आसपास चक्कर लगाते हुए छात्रा पर अश्लील फब्तियां की जाती हैं। पीड़िता छात्रा की मां और पिता को मोबाइल पर मैसेज कर धमकी दी जाती है। दो लाख रुपये की डिमांड करते हुए छात्रा के भाई की हत्या कर देने और छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जाती है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed