{"_id":"67508920c9fb25071d074a24","slug":"advocate-raja-sheel-kumar-took-charge-as-acting-president-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-125989-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: अधिवक्ता राजा शील कुमार ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: अधिवक्ता राजा शील कुमार ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार संभाला
विज्ञापन
बुलंदशहर। करीब एक माह के विवाद के बाद एल्डर कमेटी ने अधिवक्ता राजा शील कुमार को बुधवार को कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करा दिया। इसके तत्काल बाद राजा शील कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कार्यालय प्रभारी को भी पत्र लिखकर सदस्यता रजिस्टर उपलब्ध कराने के लिए कहा।
अधिवक्ताओं ने पांच नवंबर को डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन की आम सभा बुलाकर अध्यक्ष धर्मपाल शर्मा और सचिव पवन कुमार निम को एसोसिएशन से निष्कासित कर दिया था। अधिवक्ता राजा शील कुमार को डिस्टि्रक्ट बार एसोसिएशन का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था। इसके बाद धर्मपाल शर्मा और पवन कुमार निम ने निष्कासन की कार्रवाई को अवैध बताया था। इस पर राजा शील कुमार ने उप निबंधक कार्यालय फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स मेरठ को पत्र लिखकर अध्यक्ष और सचिव के निष्कासन से अवगत कराया था। उप निबंधक कार्यालय ने पत्र भेजकर दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन को सही ठहराया है।
बुधवार को कार्यवाहक अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद राजा शील कुमार ने बताया कि एसोसिएशन का चुनाव कराने के लिए पत्र जारी किया गया है। कार्यालय प्रमुख को पत्र लिखते हुए सदस्यता रजिस्टर उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। एसोसिएशन का शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला न्यायाधीश, डीएम और एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
धर्मपाल शर्मा और पवन कुमार निम ने लगाए गंभीर आरोप
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से हटाए गए अधिवक्ता धर्मपाल शर्मा और सचिव पद से हटाए गए अधिवक्ता पवन कुमार निम ने कार्यवाहक अध्यक्ष और उनके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता राजा शील कुमार, सुमन कुमार सिंह राघव, अनुराग चौधरी, उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र लोधी व हर्ष दीक्षित एकत्रित होकर बार कार्यालय पहुंचे और उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहां से सदस्यता रजिस्टर उठाकर ले गए। कार्यालय में रखी हुई अलमारी के ताले तोड़ने का भी प्रयास किय। अलमारियों में बार का रिकॉर्ड व आय की धनराशि रखी हुई थी। उन्होंने उप निबंधक कार्यालय फर्म्स, सोसायटीज एवं चिट्स मेरठ का पत्र मांगा तो वे लोग नहीं दिखा सके। उन्होंने कहा कि राजा शील कुमार स्वयंभू अध्यक्ष बनना चाह रहे हैं। वह खुद को कार्यवाहक अध्यक्ष बता रहे हैं, जबकि नियमानुसार वह कार्यवाहक अध्यक्ष नहीं हो सकते। आगामी कार्यकारिणी में अधिवक्ता सुमन राघव और उमेश कौशिक अध्यक्ष और सचिव बनना चाह रहे हैं।
अधिवक्ता धर्मपाल शर्मा और अधिवक्ता पवन कुमार निम की ओर से लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। उप निबंधक कार्यालय के आदेश की प्रति नियमानुसार दी गई थी। इसकी प्राप्ति के हस्ताक्षर भी पत्र पर हैं। कार्यालय प्रमुख ने बताया है कि अलमारी की चाबी सचिव के पास है। - राजा शील कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन
लगाए गए आरोप निराधार हैं। नियमानुसार आम सभा में अध्यक्ष और सचिव को निष्कासित किया गया था। उप निबंधक कार्यालय ने भी इसे स्वीकार किया है। इसके बाद ही राजा शील कुमार को एल्डर कमेटी ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पदभार सौंपा है। - सुमन राघव, पूर्व अध्यक्ष, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन