{"_id":"69c1458da62243d4ef060595","slug":"action-on-illegal-colonies-in-bulandshahr-three-colonies-in-eighteen-bighas-demolished-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई: 18 बीघा में तीन कॉलोनी ध्वस्त, 1200 वर्ग मीटर निर्माण सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई: 18 बीघा में तीन कॉलोनी ध्वस्त, 1200 वर्ग मीटर निर्माण सील
Mon, 23 Mar 2026 07:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:22 PM IST
सार
बुलंदशहर में प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने गांव रमपुरा में 18 बीघा में विकसित तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 1200 वर्ग मीटर के अवैध निर्माण को सील किया गया। अधिकारियों ने बिना नक्शा स्वीकृति निर्माण पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
बुलंदशहर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र में अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान दल ने गांव रमपुरा में विकसित की जा रही 18 बीघा में तीन अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। साथ ही 1200 वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन
प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि समय-समय पर सचल प्रवर्तन दल को अनधिकृत कॉलोनियों एवं अवैध निर्माण की सूचना पर कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। सोमवार को दल को सदर तहसील क्षेत्र में भेजा गया। टीम ने गांव रमपुरा में रतन वर्मा की पांच बीघा, धर्म लोधी की तीन बीघा और हरीश कुमार लोधी की 10 बीघा जमीन पर अनधिकृत कॉलोनियां विकसित करते पाया। इन सभी द्वारा बिना नक्शा स्वीकृत कराए कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही गांव रमपुरा में संदीप बंसल द्वारा करीब 1200 वर्ग मीटर में कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया। ध्वस्तीकरण व सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस, प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों एवं बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि अनधिकृत कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें और बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण न करें।