{"_id":"6268251e004b22472f226b4b","slug":"action-bulandshahr-news-gbd2374951155","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में 18 शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में 18 शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरीक्षण में 18 शिक्षक मिले अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
बुलंदशहर/नरौरा। बेसिक स्कूलों के शिक्षकों की लापरवाही उजागर होने लगी है। नरौरा क्षेत्र में मंगलवार को एबीएसए ने पांच स्कलों का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 शिक्षक अनुपस्थित मिले, जबकि एक स्कूल में छात्र भी कम पाए गए। इस पर शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांग लिया है।
खंड शिक्षा अधिकारी ललित मोहन पाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह नरौरा के संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया गया। यहां पर 17 अध्यापकों में से 12 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय निवाड़ी बांगर के निरक्षण में 5 में से दो अध्यापक अनुपस्थित मिले। नित्यानंदपुर प्राथमिक विद्यालय में 2 अध्यापक अनुपस्थित पाए गए। महाराजपुर के विद्यालय में प्रधानाध्यापक और अध्यापक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नगला सुमाली में प्रधानाध्यापक सोमेंद्र सिंह व सभी अध्यापक उपस्थित मिले। नोजलपुर बांगर में प्रधानाध्यापक व अध्यापिका अनुपस्थित मिले। यहां पर पंजीकृत 219 छात्रों में से मात्र 13 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिलीं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थ्ति मिले अध्यापक एवं अध्यापिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि अब स्कूलों का निरीक्षण शुरू हो गया है। स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी एबीएसए को निर्देशित किया जा चुका है। नरौरा में हुए निरीक्षण की अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। इसकी रिपोर्ट मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।