{"_id":"635ea8b5ae58f811996fb2a8","slug":"action-against-school-van-bulandshahr-news-gbd246888159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता पर तीन स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता पर तीन स्कूली वाहन सीज
विज्ञापन
अनियमितता पर तीन स्कूली वाहन सीज
बुगरासी। स्कूली वाहन में अनियमितता मिलने पर एआरटीओ ने तीन वाहनों को सीज किया है। तीनों पर लगभग एक लाख 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। तहसील क्षेत्र में फर्जी नंबर पर स्कूली वाहनों के चलने की शिकायत लगातार होती रही हैं। लगभग सात माह पूर्व एक ही स्कूल की सात गाड़ियां फर्जी नंबर पर भी दौड़ती रही थीं। समाचार पत्र में सुर्खियों के बाद इन वाहनों को छिपा दिया गया था। इसके बाद से संबंधित विभाग अक्सर अनियमित स्कूल वाहनों की जांच करता रहा है। अब एआरटीओ ने अनियमित स्कूल वाहनों की जांचकर उन पर कार्रवाई की है।
एआरटीओ राजीव बंसल ने बताया कि दो स्कूल की तीन गाड़ियों को सीज किया गया है। तीनों को बुगरासी चौकी में खड़ा करवा दिया गया है। अनियमितता के चलते तीनों पर एक लाख 15 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। फर्जी नंबर से लेकर एक ही नंबर पर दो गाड़ी, बिना स्कूल का नाम लिखे गाड़ियों के चलने सहित जर्जर वाहनों से बच्चों को स्कूल लाया व ले जाया जाता है। स्कूल संचालक अपनी कमाई के चक्कर में बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं। सात माह पूर्व भी एक ही स्कूल के सात वाहन ट्रैक्टर, बुलडोजर, ऑटो आदि के नंबर पर धड़ल्ले से दौड़ रही थीं। पिछले दिनों अमर उजाला में फोटो के साथ समाचार प्रकाशित होने के बाद सारे वाहनों को छिपा दिया गया। इनमें से दो बस भी थीं।