फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused husband arrested in Mamtesh murder case

Bulandshahar News: ममतेश हत्याकांड में आरोपी पति गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested in Mamtesh murder case
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने गांव नीमखेड़ा में विवाहिता ममतेश की मौत के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सास, ससुर समेत अन्य ससुराल वाले अभी फरार हैं। विवाहिता ने अपनी मौत से पहले ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न किए जाने का वीडियो वायरल किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी योगेंद्र की बहन ममतेश की शादी जनवरी 2022 को कोतवाली देहात के गांव नीमखेड़ा के मोनू से हुई थी। बताया गया कि दंपति के आठ माह का बेटा भी है। ममतेश की यह दूसरी शादी थी और पहली ससुराल से मिले पांच लाख रुपये उसके बैंक खाते में थे। आरोप है कि ससुराल वाले बैंक में जमा रुपयों और दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करते थे। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर ममतेश ने वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदार और मायके पक्ष के लोगों को भेज दिया। आरोप है कि पति, सास, ससुर, दो देवर और तीन ननद ने ममतेश से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में आरोपी पति मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed