फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accused arrested within 12 hours in Bulandshahar misdeed case involving young woman

बुलंदशहर: दिल्ली छोड़ने के बहाने युवती से दरिंदगी, नहर में डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 08 Oct 2026 06:57 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा देहात क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। युवती को नहर में धक्का देने का भी आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Accused arrested within 12 hours in Bulandshahar misdeed case involving  young woman
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसकी जानकारी पुलिस ने प्रेसवार्ता कर दी। सात अक्तूबर की देर शाम डायल 112 को युवती के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवती को सकुशल नहर से बाहर निकाला।

विज्ञापन




मिशन शक्ति केंद्र में युवती ने अपने पूर्व परिचित दो युवकों शफीक और भूरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती को दिल्ली छोड़ने के बहाने मोटरसाइकिल पर बैठाकर नहर क्षेत्र में ले गए थे। वहां नहर के पास युवती से दुष्कर्म किया गया। उसे नहर में धक्का देने का भी आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को सात अक्तूबर की देर शाम पकड़ा गया जबकि दूसरे को देर रात मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और न्यायालय में बयान दर्ज करने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई और सम्मान
डायल 112 के कमांडर और सहचालक को उनकी त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें 25-25 सौ रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed