फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Accusation of raping a girl and converting her to religion

Bulandshahar News: युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accusation of raping a girl and converting her to religion
बुलंदशहर। अनूपशहर कस्बा निवासी एक युवती ने क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे धार्मिक स्थल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मूलरूप से बनारस निवासी पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह बीएएमएस की छात्रा है। आरोप है वह अपने परिवार के साथ अनूपशहर में रहती है। 10 फरवरी 2024 को आरोपी चिकित्सक उसे सर्जरी कराने के लिए एक अस्पताल ले गया। सर्जरी करने लौटने के दौरान आरोपी चिकित्सक ने गांव जबां बरैल स्थित एक धार्मिक स्थल पर ले गया। जहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि यदि उससे शादी नहीं की तो उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी के दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती हो गई और करीब पांच माह का गर्भ है।
विज्ञापन

गर्भवती होने पर आरोपी उसे गर्भ गिराने के लिए दबाव बनाते रहे और इसका विरोध करने पर हत्या की धमकी दी। इसी दौरान आठ अगस्त को वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग निकली। पीड़िता की शिकायत के आधार पर एसएसपी ने सीओ को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने वाली युवती एक फर्जी अस्पताल चलाती थी, जिसे पिछले दिनों सीएमओ को पत्र लिखकर सील कराया था। आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ मारपीट के तीन मामले लंबित हैं। इसके अलावा बंधक बनाकर रखने का आरोप भी पूरी तरह से गलत है, क्योंकि फरवरी से अगस्त माह तक वह विभिन्न मामलों में 10 बार से अधिक कोतवाली, एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा चुकी है। साथ ही पिछले दिनों युवती दिल्ली से एक कैब किराये पर लेकर आई थी, लेकिन रुपये न देने के चक्कर में कैब के ड्राइवर पर ही चोरी का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed