{"_id":"576ebd304f1c1b2b64b48207","slug":"absa-will-no-longer-leave-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए अब नहीं देंगे टीचरों को अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए अब नहीं देंगे टीचरों को अवकाश
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : ब्यूरो
टीचरों को दी जाने वाली सीसीएल, मातृत्व अवकाश और चिकित्सा अवकाश अब एबीएसए नहीं देंगे। ऐसी छुट्टियां देने का अधिकार अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पास होगा। शासन ने यह निर्णय एबीएसए की मनमानी और अवकाश देने में अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि टीचरों को सीसीएल, मातृत्व अवकाश और चिकित्सा अवकाश आदि देने की जिम्मेदारी एबीएसए को सौंपी गई थी लेकिन अवकाश देने के बदले वसूली की शिकायतें मिलने के बाद यह अधिकार उनसे वापस ले लिया गया है। बीएसए वेदराम ने बताया कि शासन का आदेश उन्हें प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन