फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A report has been filed against seven people, including the BJP Mandal president, for dowry harassment

Bulandshahar News: भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सात पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
पहासू। भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहासू थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि तीन मार्च 2025 को उनके परिजनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अरनिया थाना क्षेत्र निवासी युवक से उनकी शादी की थी। शादी में परिवार की ओर से पर्याप्त दान दहेज दिया गया, जिसमें एक कार और नकदी भी थी। पीड़िता के दादा ने शादी से 15 दिन पहले ही युवक के पिता को सात लाख रुपये नकदी भी दी थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे और पांच लाख रुपये नकदी अतिरिक्त दहेज की मांग लोग प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ननद, सास व पति ने कई बार उनके साथ मारपीट भी की। बार-बार सभी लोग पीड़िता को घर से निकालने और युवक की दूसरी शादी कराने की धमकी देते थे। आरोप है कि एक दिन जब ससुर को खाना देने गईं तो ससुर ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

इसमें पीड़िता ने युवक के चाचा पर भी दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, जो भाजपा में एक क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष हैं। पीड़िता दो महीने से मायके में है और कई बार परिवार के लोगों ने समझौता कराने की बात कही, लेकिन ससुराल पक्ष से कोई पीड़िता को लेने नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ शिकारपुर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति और ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी व छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed