{"_id":"6277b4a89397552ae518d1be","slug":"a-quack-doctor-was-shot-dead-in-a-clinic-used-to-treat-a-skin-venereal-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर: झोलाछाप की क्लीनिक में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, चर्म-गुप्त रोगी का करता था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर: झोलाछाप की क्लीनिक में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, चर्म-गुप्त रोगी का करता था इलाज
Sun, 08 May 2022 05:46 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 08 May 2022 05:46 PM IST
सार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुराना हापुड़ निवासी मोहम्मद शादाब गुलावठी में जीटी रोड पर अतरकौर मार्केट में चिकित्सक की दुकान करता था। वह चर्म रोग व गुप्त रोगी देखता था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुलावठी में जीटी रोड पर अतरकौर मार्केट में एक झोलाछाप की रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद शादाब (38) पुत्र मोहम्मद मुस्लिम निवासी ग्राम कुराना थाना हाफिजपुर जिला हापुड़ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी, एसपी सिटी ने मौका मुआयना किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कुराना हापुड़ निवासी मोहम्मद शादाब गुलावठी में जीटी रोड पर अतरकौर मार्केट में चिकित्सक की दुकान करता था। वह चर्म रोग व गुप्त रोगी देखता था। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे वह अपनी क्लीनिक में था। बदमाश क्लीनिक पर आए तथा बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर शादाब की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।
सूचना पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव की आपसी रंजिश में शादाब की गोली मारकर हत्या की गई है। शादाबा झोलाछाप था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।