फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A puppy sleeping outside was hit by a car

Bulandshahar News: घर के बाहर सो रहे पिल्ले को कार से राैंदा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A puppy sleeping outside was hit by a car
सोशल मीडिया पर वायरल कार से पिल्ले को कुचलते की वीडियो का स्क्रीन शॉट। स्त्रोत: सोशल मीडिया
बुलंदशहर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो रविवार रात से वायरल हो रहा है। इसमें कार चालक अपनी कार को एक पिल्ले पर चढ़ाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

वीडियो देहात कोतवाली की गंगानगर काॅलोनी का है और आरोपी चालक एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। वीडियो देखकर लग रहा है कि कार को जानबूझ कर पिल्ले पर चार बार चढ़ाया गया है। हालांकि, पूछताछ में कार चालक ने अनभिज्ञता में ऐसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर करीब 1.19 मिनट के वायरल वीडियो को कोतवाली देहात की गंगानगर काॅलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बताया जा रहा है। सादे कपड़ों में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मी ने अपनी कार से एक घर के सामने सड़क पर सो रहे एक-दो माह के पिल्ले को कुचल दिया। पुलिसकर्मी अपनी कार को दो बार आगे-पीछे करता है और दोनों ही बार पिल्ले के ऊपर कार का पहिया चढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पिल्ला कुछ सेकेंड तक तड़पने के बाद दम तोड़ देता है। इसके बाद पुलिसकर्मी आराम से कार को एक साइड में खड़ी करता है और अपने घर की तरफ चला जाता है। पुलिसकर्मी की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। कैमरे की यही फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लोगों के पुलिसकर्मी की करतूत पर गुस्सा जाहिर करते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
एएसपी नगर ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी कार चालक करीब 70 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है।

उनसे पूछताछ की जा रही है, उन्होंने बताया है कि कार लॉक थी। कार कब पिल्ले के ऊपर चढ़ गई, उन्हें पता ही नहीं चला। जांच कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed