फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A grand Kalash Yatra was taken out before Bhagwat

Bulandshahar News: भागवत से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was taken out before Bhagwat
खुर्जा में आयोजित भागवत कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु । संवाद
खुर्जा। नगर में आयोजित भागवत कथा और रासलीला से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 2100 से अधिक महिलाओं ने कलश धारण किए। करीब तीन किलोमीटर भ्रमण कर महिलाएं कथा स्थल पहुंची। यहां कलश स्थापित कर कथा श्रवण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


जय शिव निष्काम सेवा मंडल के मीडिया प्रभारी जय भगवान शर्मा ने बताया कि नावल्टी रोड स्थित राज नारायण की कोठी में बुधवार से भागवत कथा और रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंडल के सचिव पूरन चंद शर्मा ने बताया कि यात्रा में 2100 महिलाओं ने कलश धारण किए। यात्रा गांधी रोड स्थित चामुंडेश्वर मंदिर से प्रारंभ हो कर गांधी रोड, कबाड़ी बाजार, बिंदावाला चौक, सर्राफा बाजार, बजाजा बाजार, अनाज मंडी, बड़ा दरवाजा, सुभाष रोड, ककराला होते हुए कथा स्थल राज नारायण की कोठी पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में भगवान गणेश की अचल झांकी रही। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इसमें मुख्य यजमान गिरीश चंद्र गुप्ता ने अपनी पत्नी रमा गुप्ता के साथ भागवत धारण कर कथा मंडप तक पहुंचाया। इस दौरान कौशल गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजू रसिक, नीलकमल, चारु गुलाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed