फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A 50-year-old man raped a teenager

Bulandshahar News: किशोर से 50 साल के व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव का ही 50 वर्षीय व्यक्ति करीब सात-आठ माह दुष्कर्म करता रहा। पिता और भाई की हत्या की धमकी देकर आरोपी ने वारदात की। अब किशोरी सात माह की गर्भवती है। शारीरिक बदलाव होने पर जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की तो किशोरी ने सारी बात बताई। आरोप है कि थाने पर शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा पुलिस ने उनसे शपथ पत्र ले लिया। अब एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर अनूपशहर के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति अपनी नाबालिग पुत्री और अन्य परिजनों संग एसएसपी दफ्तर पहुंचे। एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब सात माह पहले उनकी 14 वर्षीय पुत्री जंगल में बकरियां चराने गई थी। गांव के ही दूसरी बिरादरी के 50 वर्षीय व्यक्ति ने इस दौरान बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी और उसके साथियों ने कई बार उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता ने बताया कि 28 अप्रैल को उन्होंने अनूपशहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने जांच की बात कहते हुए तहरीर अपने पास लेकर रख ली। इसके बाद उसी शाम को आरोपी व्यक्ति को थाने बुलाकर रात भर रखा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान पति और कुछ अन्य लोगों को बुलाकर एक शपथ पत्र बनवाकर उन पर उनके हस्ताक्षर करते हुए अपने पास रख लिए और उन्हें वहां से भगा दिया।
विज्ञापन





- मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed