{"_id":"110-42083","slug":"Bulandshahr-42083-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरारी नरसंहारः इकलौते चश्मदीद गवाह ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरारी नरसंहारः इकलौते चश्मदीद गवाह ने मांगी सुरक्षा
Bulandshahr
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बरारी में छह वर्ष पूर्व हुए नरसंहार मामले के इकलौते चश्मदीद गवाह ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी सिटी से सुरक्षा की मांग की है। उसका कहना है कि जब से कोर्ट में गवाही हुई है तब से आरोपी पक्ष उस पर दोबारा गवाही के लिए दबाव बना रहा है। वहीं शुक्रवार को इस मामले में हुई तारीख में गवाह पुलिसकर्मी पेश नहीं हुए। इसके चलते कोर्ट ने अगली तारीख तय कर दी है।
शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचे इकलौते चश्मदीद गवाह अमरपाल पुत्र जयचंद ने एसपी सिटी को बताया कि उसकी आंखों के सामने 29 जुलाई 2008 को जमीनी विवाद के चलते छोटे भाई अरविंद ने बड़े भाई सुखवीर समेत उसके परिवार के नौ लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने सभी नामजद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गवाह बनने के बाद उसके ऊपर कई बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। उसने बताया कि उसकी कोर्ट में गवाही हो चुकी है। अब आरोपी पक्ष दोबारा गवाही देने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि अमरपाल को सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है।